सफलता के मूल मंत्र व श्री मद्भागवत गीता का सार, motivational stories success mantra in hindi 2021

 हम जानते है कि आप के मन में सवाल बहुत सारे हैं। पर आपके हर सवाल का जवाब हमारे पास है। तो आइए शुरू करते हैं, सफलता की यह यात्रा.....




सफलता एक रहस्य की तरह है। एक ऐसी पहेली जिसका कोई अंत नहीं है। हर कोई सफल होना चाहता है। लेकिन सफल बनना इतना आसान नहीं है। 

प्रस्तावना:-


आज हम बताते हैं सफलता के वो राज जिन्हें जानकर आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप जीवन में सफल बनना चाहते है। तो एक बात याद रखिए। जीवन में सफल आप तभी हो सकते हो जब आप कुछ करने की ठान लें।

सफल होने के लिए आपको त्याग का रास्ता तो चुनना ही होगा। अगर आपका सपना एक actor बनने का है,या फिर एक Industrialist का हो और शिक्षा के क्षेत्र में आप कुछ करना चाहते हैं। तो अपने इन सपनों को एक नई उड़ान दीजिए। अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए काम करये। अपने आप में नया बदलाव लाइए। 


अब आप सोच रहे होंगे कि यह तो एक comman सी बात है। अगर यह बात इतनी साधारण हैं। तो आप जीवन में इसे अपना क्यों नहीं लेते।

अगर आप सफल बनना चाहते है। तो उसके लिए आप को Knowledge बहुत जरूरी है। किताबी ज्ञान आपको बेहतर भविष्य दे सकता है, सफलता नहीं।

आज अगर आप अपने जीवन में सफल नहीं हैं। तो उसका कारण आपकी सोच है। क्योंकि आपकी सोच सफल नहीं हैं। सब का सपना होता है कि हम अमीर हो, लेकिन यह सपना हकीकत में नहीं बनता, क्योंकि हमारी सोच अमीर नहीं है।

आज इससे जुडा एक बहुत ही famous किस्सा सुनाता हूं। एक बार एक मीडिया वाले ने काफी लोगों से एक ही सवाल किया। उनका सवाल था कि BMW कार कितने महिनों में खरीद लेगें। तो किसी ने कहा कि पांच महिने, किसी ने कहा कि सात महिने में और जब यही सवाल रतन टाटा जी से किया। उन्होंने कहा कि में इस को खरीदने के लिए पांच साल लग जाएंगे। सवाल पूछने वाला हैरान रह गया। उसनेे रतन टाटा जी से पूछा आपको इतने साल कैसे लिखें। तो रतन टाटा ने जवाब दिया कि में BMW कम्पनी खरीदने की बात कर रहा हूं।

यही है अमीर और गरीब सोच, अगर आज हम गरीब है, तो उसका कारण हमारी सोच है क्योंकि हमारी सोच ही गरीब है। 

सफलता की एक सची कहानी:-

 एक वैज्ञानिक था जिसने बहुत साल पहले ही कह दिया था। कि इंसान कभी पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम नहीं रखा पाएगा। 

लेकिन कोई पागल था जिसने इस वैज्ञानिक की बात सुनी नहीं, अनसुनी कर दी इस वैज्ञानिक की भविष्यवाणी को और कह दिया कि हम इसके हिसाब से थोड़ी ना चलेंगे। और निकल पड़ा अकेला अपने सपनों को तराशने और दुनियां में सबसे पहले चांद पर कदम रखा और तमाचा मारा इस वैज्ञानिक की भविष्यवाणी पर नील एल्डन आर्मस्ट्रांग जिसने दुनियां में चांद पर सबसे पहले कदम रखा और बन गया पागल। जी हां पागल ही तो था वो जिसने अपने सपनों और मेहनत के आगे सब कुछ ignore कर दिया। ऐसा कोई पागल ही तो कर सकता है।

इंसान तभी कुछ कर पाता है जब इंसान के मन में किसी चीज के लिए चाहत हो। 

आज तकनीक ने इंसान को पीछे छोड़ दिया है। भौतिक विज्ञान के जनक सर आइजक न्यूटन जिनके सर पर एक सेब गिरा और गुरुत्वाकर्षण की खोज कर दी। गुरुत्वाकर्षण के नियम दे दिए कर्मों एक सेब गिरा तो मन में चाह हुई सवाल उठा मन में की यह सेब नीचे ही क्यों गिरा।

इस एक सवाल ने उन्हें मजबूर कर दिया। और पूरी दुनियां गुरुत्वाकर्षण के बारे में जान पाईं।

आप पूरा इतिहास उठाकर देख लो, आप को सब कुछ मिल जाएगा। लेकिन एक चीज़ नहीं मिलेगी वो है आपकी सफलता, वो आपको तब मिलेगी जब आप अपना इतिहास बनाओगे।

सफल बनना है तो सफलता के पीछे मत भागों। बल्कि उसके काबिल बनो। सफलता खुद आपके पास आएगी।

जीवन में जरुरी नहीं कि आप हमेशा जीतो, कभी हार भी सकते हो और याद रखिए कि जो हारता है। वही जीतने का असली मतलब जानता है।

भगवान श्री कृष्ण के द्धारा बताया गया सफलता के मंत्र:-

सफलता पाने का एकमात्र रास्ता श्री मद्भागवत गीता भगवान श्री कृष्ण द्धारा बताया गया एक रास्ता जिसमेें हर इंसान की हर समस्या का समाधान है।


भगवान श्री कृष्ण ने इस गीता के माध्यम से संपूर्ण संसार को शिक्षा दी और इस गीता में संसार की बड़ी से बड़ी समस्या का निचोड़ है।
गीता में भगवान श्री कृष्ण ने हर रास्ता बताया है। जिस पर चलकर दुनियां का हर इंसान सफल बन  सकता है। गीता के माध्यम से खुद के स्वरुप को पहचाना जा सकता है तथा इस पर अमल कर ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।

आइए चलते हैं संसार के सबसे बड़े उपनिषद के सार की ओर.......

विश्वास करता है?

मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म खुद पर विश्वास करना है, व्यक्ति जो चाहें वो बन सकता है। यदि उसे स्वंय पर विश्वास है। वह अपने बारे में चिंतन करें तो वह सब कुछ पा सकता है।
अर्थात् भगवान ने कहा है कि विश्वास की शक्ति को पहचानें।

मित्र और शत्रु दोनों है, मन:-

यहां बताया गया है कि यदि आप अपने मन को नियंत्रित नहीं करते तो आपका मन आपके लिए शत्रु के सम्मान कार्य करता हैं और अगर आप अपने मन को नियंत्रित रखते हैं तो वह आपका दोस्त बन जाता है।

भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि परिस्थिति चाहें जैसी हो हमेशा धैर्य बनाए रखें, क्योंकि उस परिस्थिति में ही उस समस्या का हल ढूंढये। 

निर्भीक बनो:-

अगर आप परिस्थितियों का सामना करने से डरते हैं, तो उससे मत करो और, तन और मन दोनों से उसका सामना करो। 
तुलना करने पर तो पत्थर भी सोने के सम्मान होता है, अतः आप भी उस परिस्थिति के सम्मान है।


आत्मा ना ही जन्म लेती है और ना ही मरती हैं:-
जीवन में एक बात परमार सत्य है।हम खाली हाथ आते हैं और खाली हाथ ही जाते हैं। हम ना कभी मरते हैं और ना ही कोई मारता है, क्योंकि हमारी आत्मा तो हमेशा जीवित रहती है। यह सब सृष्टि का खेल है।
भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्य के लिए दो ही रास्ते सर्वश्रेष्ठ बताएं है, पहला जन्मभूमि और दूसरा कर्मभूमि।

कर्म करो फल की चिंता न करो:-

भगवान ने कहा है कि नि: संदेह कर्म करो फल की चिंता मुझ पर छोड़ दो। समस्त जगत कर्म से बना है। तुम अपना कर्म करो, क्योंकि सारे मनुष्य समुदाय को प्रकृतिजनित गुणों ने कर्म करने के लिए बाध्य किया है।
कर्म से संसार बना है और कर्म से ही तुम बनोगे।

भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि आप अपने लक्ष्य को पाने में विफल होते है तो अपना रास्ता बदलिए, लक्ष्य नहीं

ब्रूस ली:-

27 नवंबर 1940 को अमेरिका में जन्मे वर्ल्ड चैंपियन, मार्शल आर्ट चैंपियन, वर्ल्ड के सबसे खतरनाक कराटे किंग जो सफलता के काबिल बने। 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार थे। 
दुनियां का सबसे सफल आदमी जिसकी मृत्यु 20 जुलाई 1973 में हुई।

ब्रूस ली फाइटिंग मैथड:-

ब्रूस ली का कहना था कि मैं उससे नहीं डरता जिसे 1000 तरीकों से फाइटिंग करनी आती हो।
मैं उससे डरता हूं, जिसने एक ही तरीके का 1000 बार प्रयास किया हो।
यही तरीका था। ब्रूस ली का और इसे आप भी अपने जीवन में उतारें और सफलता पाने के लिए एक नहीं बल्कि हज़ारों बार कोशिश करिए। 
क्योंकि प्रयत्न ही सफलता है।

सफल लोगों की सफलता का राज:-

यह हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सफल लोगों की सफलता का राज क्या है?
आखिर क्या है जो उन्हें और भी ज्यादा सफल बना रहा है।

ऐसा नहीं है कि सफल लोग कभी गलतियां नहीं करते, लेकिन वह अपनी गलतियों से भी हमेशा नया सिखते      रहते हैं।

वह हमेशा अपने काम में इस कदर खोए रहते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके आस पास करता हो रहा है। वह दुनियां की फिक्र छोड़कर अपने  आप को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते है।

उनकी सफलता का तीसरा कारण है उनका attitude, वो अपना रवैया सबसे अलग रखते हैं। वो हमेशा अलग सोचते हैं।

उनकी सफलता का एक राज है उनकी सफल सोच, जहां एक आम इंसान सिर्फ आज की सोचता है। वहीं सफल लोग हमेशा भविष्य की सोचते हैं। हम भविष्य की नहीं सोचते क्योंकि हम इस चीज में विश्वास रखते हैं कि कल किसने देखा और सफल लोगों की यही सोच उन्हें और भी ज्यादा सफल बना देती है।

सफल लोग बिते कल की परेशानियों का अफसोस नहीं करते बल्कि वर्तमान में जीते है और भविष्य की सोचते है।

सफल व्यक्ति हमेशा हर काम में  सफलता ढूंढते हैं, ना कि दूसरों में कमियां।

एक आम आदमी एक या दो बार सफल होने का प्रयत्न करते हैं और जब सफलता नहीं मिलती तो अपना लक्ष्य बदल लेते हैं। जबकी एक सफल व्यक्ति अगर कहीं विफल होता है
तो वह अपना रास्ते बदलते हैं, लक्ष्य नहीं।।

यह है सफल लोगों की सफलता के सात राज जिन पर चलकर आप भी अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।

सफलता की प्ररेणादायक कहानी:-

आपने बहुत सारे पक्षियों को देखा होगा और उनके बारे में सुना भी होगा। अब मैं जिस पक्षि की बात कर रहा हूं, उसे तो आपने जरूर देखा होगा। मैं बात कर रहा हूं बाज की। बाज सारे पक्षियों की तुलना में अधिक ऊंचाई पर उड़ता है।

आपको पता है। कि बाज कभी भी मरे हुए जानवर को नहीं खाता बल्कि जिंदा शिकार करके खाता है और बाज हमेशा अपना शिकार करके ही दम लेता है। 

बाज का attitude सारे पक्षियों से अलग है। जब बारिश होती है। तो सारे पक्षि छिप जाते है पर बाज बारिश में ओर भी ऊंचा उड़ता है। 

बाज आपको यही शिक्षा देता है कि दूसरों के भरोसे मत चलो क्योंकि सपने आपके है, और इन्हें पूरा भी आप को ही करना है। बाज कभी मरे हुए जानवर को नहीं खाता उसी प्रकार आप भी जीवन में अफसोस मत कीजिए बल्कि हर पल में जीत ढूंढए।

सफल होने के नए रास्ते ढूंढें और समय तय नहीं करता आप सफल कब बनोगे, आप तय करोगे कि कौन सा समय होगा जब आप सफल बनोगे।

सफलता के लिए अगर आज कुछ खोया है तो भूल जाओ। खुद को बदलो, अपनी आदतों को बदलो। लेकिन अपने अरमानों को मत बदलो।

आप अपना समय बर्बाद मत कीजिए, क्योंकि आपको यही समय अपने सपनों को पूरा करने में बर्बाद करना है।

अपने सपनों को हासिल करने के लिए आप प्रयास चाहें छोटा ही करें लेकिन प्रयास करते रहिए। क्योंकि आपके यह छोटे-छोटे कदम ही सफलता तक पहुंचने की सिढी़ बनेंगे।

सफलता पर शायरीयाँ:-

न जाने किस उलझन में पड़ा था, मैं
सारे जहां को देखा, हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा था।
वापस मुड़कर देखा, तो रोशन तो अपना ही घर था।

अपनी किस्मत को दोष देते हैं, तो आप ग़लत है, क्योंकि आप नहीं जानते कि किसकी जिंदगी में कितना दूख हैं, और अगर आपने हर व्यक्ति की जिंदगी में क्या है।जान लिया तो आप खुद को भाग्यशाली मानेंगे।

शायरी:-

सपने बड़े थे, चाहते अंधूरी थी।
करवटे ली हमारे अरमानों ने, भले ही हमारी कोशिशें छोटी थी।
हालात बदले, हम बदले पर हमारे सपने नहीं बदले।

वक्त बदलता है, हालात बदलते हैं।
मौसम बदलता है, रास्ते बदलते हैं।
कभी सपने मत बदलना, क्योंकि खुद को नहीं बदल पाओगे।

समन्दर में जितना तैरने की कोशिश करोगे,
उतना ही डुबोगे।
और किताबों में जितना डुबोगे,
उतना ही तैरोगे।

निष्कर्ष:-
              यहां हमने आपको सफलता पाने का हर रास्ता बताया है। कि आप अपने जीवन को और बेहतर भविष्य कैसे दे सकते हैं। श्री मद्भागवत गीता में बताया गया हर रास्ता आपको एक बेहतरीन तरीके से समझाया गया है। सफलता पर शायरीयाँ, सफल लोगों की सफलता का राज, सफलता की प्ररेणादायक कहानियां, सफलता के मूल मंत्र और सफलता पाने का रहस्य आदि। हमारे बताया गए हर रास्ते पर अमल कर एक बेहतर भविष्य पा सकते हैं।

अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आये हैं तो ऐसी ही और मजेदार Post पढ़कर खुद को नई दिशा में ले जा सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी यह Post पसंद आई होगी। आप यह Post social media sites वह अपने दोस्तों के साथ share, subscribe  कर हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनये, हमारी यह मुहिम सिर्फ आपको सफल बनाने की नहीं बल्कि पूरे india को सफल बनाने की है।
देश के लिए हमारा साथ दीजिए।
Thankyou india

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने