Chapter 1. रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण ।
![]() |
Study with Fun |
Class 10th के NCERT Book के नोट्स वह पाठगत प्रश्नों के उत्तर वह इस पाठ से जुड़े प्रश्न उत्तर को विस्तार पूर्वक बताया गया है। इस chapter से जुड़े हर सवाल का जवाब हैं, यहाँ................
- रासायनिक अभिक्रिया:-
जब किसी भी प्रदार्थ में रासायनिक परिवर्तन होता है, तो उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं।
रासायनिक अभिक्रिया को समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं।
१. सबसे पहले आप एक मैग्नीशियम रिबन को
रेगमाल से रगड़कर साफ कर लीजिए।
२. अब इसे एक चिमटे से पकड़कर बर्नर से
इसका दहन कीजिए।
३. मैग्नीशियम की राख को एक काँच की ग्लास में डाल लीजिए।
आपने जिस राख को एक काँच की ग्लास में डाला है। वह सफेद है, लेकिन इसके सफेद होने के पिछे कारण है ऑक्सीजन , जब आपने इसका दहन किया तो वायु में उपस्थित ऑक्सीजन वह मैग्नीशियम के बीच रासायनिक क्रिया होती है। इस क्रिया के कारण इसका चूर्ण/ राख सफेद होती है। इस चूर्ण को हम मैग्नीशियम ऑक्साइड कहते हैं।
यह है रासायनिक अभिक्रिया अब आप इसे समझ गए होंगे। लेकिन अगर आप अब भी नहीं समझे है तो एक उदाहरण ओर लेते हैं।
१. एक परखनली लीजिए।
२. इसमें थोड़ी मात्रा में ज़िंक डालिए।
३. अब इसमें तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल या सल्फ्यूरिक अम्ल मिला दीजिए।
४. क्या आपको कोई परिवर्तन दिखाई दिया।
५. आप परखनली को स्पर्श कर पता कीजिए कि उसके तापमान पर कोई प्रभाव पड़ा।
अगर किसी पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन, रंग में परिवर्तन, गैस का निष्कासन/उत्सर्जन या तापमान में परिवर्तन आदि। अवस्थावों को रासायनिक अभिक्रिया के रूप में समझ सकते हैं।
- रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार:-
१. संयोजन अभिक्रिया;
२. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया;
३. वियोजन अभिक्रिया;
४. विस्थापन अभिक्रिया;
५. द्धिविस्थापन अभिक्रिया;
६. रेडॉक्स अभिक्रिया;
1. संयोजन अभिक्रिया
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें दो या दो से अधिक अभिकारक (पदार्थ) जुड़कर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं। संयोजन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
जैसे:
इस अभिक्रिया में ठोस कैल्शियम ऑक्साइड व जल का अणु जुड़कर एकल उत्पाद कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का निर्माण कर रहे है। कैल्शियम ऑक्साइड बिना बुझा हुआ चूना होता है। जिसका उपयोग दीवारों की सफेदी करने में किया जाता है।
उपरोक्त रासायनिक अभिक्रिया में निर्मित कैल्शियम हाइड्रोऑक्साइड को दीवारों पर सफेदी करने के दो या तीन दिन बाद तक यह CO2 से धीमी गति से क्रिया कर कैल्शियम कार्बोनेट का निर्माण करता है जिसे संगमरमर भी कहते हैं।
2. वियोजन या अपघटन अभिक्रिया
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें एकल अभिकारक (यौगिक) टूटकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाता है, वियोजन या अपघटन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
वियोजन अभिक्रिया में उष्मा का अवशोषण होता है इसलिए इन्हें उष्माशोषी अभिक्रिया भी कहा जाता है। इसके तीन रूप होते हैं
1. उष्मा
2. तापन
3. विद्युत्धारा
3. विस्थापन अभिक्रिया
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें एक तत्व दूसरे तत्व को उसके यौगिक से अलग कर देता है, विस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
जैसे:
लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में ले जाने पर कील का रंग भूरा हो जाता है कॉपर सल्फेट के विलयन का रंग नीला मलीन हो जाता है। क्योंकि लोहा(आयरन), कॉपर को उसके विलयन से पृथक कर देता है।
4. द्विविस्थापन अभिक्रिया
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें क्रिया कारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है व सभी अभिक्रियाएँ द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
इस अभिक्रिया में Ba2+ तथा (SO4) 2- आयनों की क्रिया से BaSO4 के अवक्षेप का निर्माण होता है।
- Read also: How to get 95% in board exams.
5. उपचयन एवं अपचयन
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें एक अभिकारक का उपचयन व दूसरे अभिकारक का अपचयन होता है वे अभिक्रियाएँ उपचयन - अपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
अभिकारक में ऑक्सीजन का जुड़ना अथवा हाइड्रोजन का निकलना उपचयन तथा ऑक्सीजन का निकलना अथवा हाइड्रोजन का जुड़ना अपचयन कहलाता है।
जैसे:
इस रासायनिक अभिक्रिया का तापन कराने पर कॉपर का अपचयन व हाइड्रोजन का उपचयन हो जाता है।
6. उष्माक्षेपी अभिक्रिया
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ उष्मा का भी उत्सर्जन होता है वे सभी अभिक्रियाएँ उष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
जैसे प्राकृतिक गैस का दहन
7. उष्माशोषी अभिक्रिया
वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें उष्मा का अवशोषण होता है वे सभी अभिक्रियाएँ उष्माशोषी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
सभी अपघटन अभिक्रियाएं ऊष्माक्षेपी होती है।
हमारे दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाओं के प्रभाव:
1. संक्षारण
2. विकृतगंधिता
1. संक्षारण
जब कोई धातु अम्ल, क्षार, नमी आदि के संपर्क में आती हे तो वह नष्ट होने लगती हे जिसे संक्षारण कहते हैं।
संक्षारण के कारण चाँदी के ऊपर काली परत व ताँबे के ऊपर हरे रंग की परत चढ़ जाती है।
संक्षारण के कारण ही पुल, लोहे की रेलिंग, जहाज, धातु, विशेषकर लोहे से बनी वस्तुएं नष्ट हो जाती हैं।
जिसका मुख्य कारण उपचयन अभिक्रिया है।
संक्षारण को पैंट करके रोका जा सकता है।
2. विकृतगंधिता
वसायुक्त अथवा तैलिय खाद्य सामग्री जब लंबे समय तक रखे रह जाते हैं तो इनका उपचयन हो जाता है जिसके कारण इनका स्वाद एवं गंध बदल जाती हैं तथा ये विकृतगंधी हो जाती हैं, इसके प्रभाव को रोकने के लिए खाद्य सामग्री को वायुरोधी बर्तनों में रखा जाता है।
चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में से ऑक्सीजन निकालकर नाइट्रोजन जैसी कम सक्रिय गैस भर देते हैं ताकि उनका उपचयन ना हो सकें|
वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?
- पाठगत प्रशन उत्तर:-
1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को रेगमाल से साफ किया जाता है जिससे उसके उपर जमी हुई अशुद्धियाँ हट जाती हैं और उसका दहन आसानी से हो जाता है इसलिए मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने से पहले साफ किया जाता है।
2. हिट एंड ट्रायल किसे कहते हैं ?
रासायनिक समीकरण को संतुलित करते समय लिखे गये गुणांक को बार-बार लिखा व मिटाया जाता है जब तक की समीकरण संतुलित न हो समीकरण संतुलित करने की इस विधि को हिट एंड ट्रायल विधि कहते हैं।
3. हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड रासायनिक अभिक्रिया
H2 + Cl2 → 2HCl ( संयोजन अभिक्रिया)
हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड रासायनिक अभिक्रिया
H2 + Cl2 → 2HCl ( संयोजन अभिक्रिया)
4. श्वसन एक उष्माक्षेपी अभिक्रिया है कैसे?
प्राणियों को जीवित रहने के लिए उर्जा की आवश्यकता होती जो भोजन में उपस्थित होती है भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट के अपघटन से ग्लूकोज का निर्माण होता है जो कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से क्रिया कर उर्जा उत्पन्न करती है अत: इस अभिक्रिया में ऊर्जा उत्पन्न हो रही है इसलिए श्वसन एक उष्माक्षेपी अभिक्रिया है। इसका समीकरण निम्न है :-
C6 H12 O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा।
शाक सब्जियों ( वनस्पति ) का विघटित होकर कंपोस्ट बनना भी उष्माक्षेपी अभिक्रिया का ही उदाहरण हे।
5. आयरन सल्फेट के विलयन में कॉपर का तार डुबाने पर क्या अभिक्रिया होगी?
कोई अभिक्रिया नहीं होगी क्योंकि कॉपर, आयरन की तुलना में कम क्रियाशील है।
6. निम्नांकित अभिक्रिया में अपचायक पदार्थ का नाम क्या है?
2PbO + C → 2Pb + CO2
इस अभिक्रिया में अपचायक पदार्थ कार्बन है, क्योंकि यह PbO से ऑक्सीजन ग्रहण कर उसका अपचयन कर देता है।
7. निम्नलिखित किस प्रकार की अभिक्रिया है?
Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe
विस्थापन अभिक्रिया ।
8. भोज्य पदार्थों की विकृतगंधिता को रोकने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले किसी एक प्रतिउपचायक पदार्थ का नाम बताइये?
बी एच ए (ब्यूटिलेटेड हाइड्रोक्सी-एनिसोल) नामक प्रतिउपचायक।
9. लम्बे समय तक रखने पर चांदी पर काले रंग की व तांबे पर हरे रंग की परत चढ़ना किसका कारण है?
उपचयन अभिक्रिया के संक्षारण के कारण।
10. वह अभिक्रिया जिसमें एक पदार्थ का उपचयन व दूसरे का अपचयन हो, कहलाती है?
रिडोक्स अभिक्रिया या उपचयन-अपचयन अभिक्रिया।
11. जल का वैद्युत अपघटन करवाने पर प्राप्त हाइड्रोजन की मात्रा, ऑक्सीजन की तुलना में दोगुनी क्यों होती हैं?
जल का वैद्युत अपघटन करवाने पर प्राप्त हाइड्रोजन की मात्रा ऑक्सीजन की तुलना में दोगुनी होती है क्योंकि जल(H2O) हाइड्रोजन के दो भाग व ऑक्सीजन के एक भाग से मिलकर बनता है।
12. लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने पर क्या होता है?
लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने पर हाइड्रोजन गैस व आयरन क्लोराइड बनते हैं।
Fe + 2HCl → FeCl2 + H2
13. रासायनिक अभिक्रिया का अर्थ समझाते हुए इसका एक उदाहरण दीजिए?
रासायनिक अभिक्रियाएं वे प्रक्रियाएं हैं जिनमें नये गुणधर्मों के साथ नये पदार्थों का निर्माण होता है। वे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं अभिकारक कहलाते हैं तथा वे नये पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में बनते है उत्पाद कहलाते हैं।
जब Mg फीते को वायु में जलाया जाता है तो वह वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से क्रिया कर मैग्नीशियमऑक्साइड का सफेद पाउडर बनाता है।
14. रासायनिक अभिक्रियाओं के अभिलक्षणों को स्पष्ट कीजिए।
रासायनिक अभिक्रियाओं के अभिलक्षण निम्न हैं :-
गैस निकलना, अवक्षेप बनना, रंग परिवर्तित होना, ताप में परिवर्तन होना, अवस्था में परिवर्तन होना ही रासायनिक अभिक्रियाओं के लक्षण हैं।
15. मैग्नीशियम फीते को वायु में जलाने से पहले उसे रगड़ कर साफ क्यों कर लेना चाहिए?
Mg फीते को वायु में जलाने से पहले रैगमाल से रगडा जाता है क्योंकि Mg फीते पर नम वायु की क्रिया द्वारा बेसिक मैग्नीशियम कार्बोनेट [ MgCO3 + Mg(OH)2] की परत बनती है जिसकी वजह से जलाने का प्रयास करने पर वह वायु की ऑक्सीजन से सही प्रकार क्रिया नहीं कर पाता, अतः बेसिक मैग्नीशियम कार्बोनेट की इस परत को रेगमाल से रगड़ कर साफ कर लिया जाता है।
16. रासायनिक समीकरण क्या है? एक रासायनिक समीकरण को संतुलित क्यों होना चाहिए?
जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को उसमें सम्मिलित पदार्थों के प्रतीकों एवं सूत्रों की सहायता से निरुपित किया जाता है तो उसे रासायनिक समीकरण कहा जाता है। रासायनिक समीकरणों को अभिकारक एवं उत्पादों के बीच अभिकारक से उत्पाद की ओर तीर का निशान (→) लगाकर लिखा जाता है।
समीकरणों को संतुलित इस वजह से किया जाता है क्योंकि द्रव्यमान संरक्षण के नियमानुसार द्रव्य न तो नष्ट हो सकता है और न ही बन सकता है। इसका अर्थ है कि सभी अभिकारकों का कुल द्रव्यमान अनिवार्य रूप से उत्पादों के कुल द्रव्यमान के बराबर होना चाहिए। इसी वजह से समीकरण के दोनों ओर विभिन्न परमाणुओं की संख्या को बराबर किया जाता है।
17. ऊष्माशोषी व ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाओं से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए?
1. ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं :-
वे अभिक्रियाएं जिनमें ऊष्मा अवशोषित होती है, ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं कहलाती हैं। सभी अपघटन अभिक्रियाएं ऊष्माशोषी अभिक्रिया होती है।
CaCO3 + ऊष्मा → CaO + CO2 (कैल्शियम कार्बोनेट का ताप अपघटन)
2. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया-
वे अभिक्रियाएं जिनमें ऊष्मा निकलती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है। सभी दहन अभिक्रियाएं ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया होती है।
Mg + O2 → 2 MgO + ऊष्मा (मैग्नीशियम का दहन)
18. श्वसन को उष्माक्षेपी व प्रकाश संश्लेषण को ऊष्माशोषी अभिक्रिया माना जाता है, क्यों?
श्वसन के दौरान ग्लूकोज, ऑक्सीजन से संयोग कर कार्बन डाइऑक्साइड व जल बनाता है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा उत्पन्न होती है अतः श्सवन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
प्रकाश संश्लेषण में हरे पेड पौधे सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा अवशोषित कर भोजन निर्माण करते है। चूंकि इस क्रिया में ऊर्जा अवशोषित होती है, अतः प्रकाश संश्लेषण एक ऊष्माशोषी अभिक्रिया है|
19. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अन्तर है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
विस्थापन अभिक्रिया :-
वे अभिक्रियाएं जिनमें एक तत्व, यौगिक में दूसरे तत्व का स्थान ले लेता है, विस्थापन अभिक्रियाएं कहलाती है। सामान्यतः अधिक क्रियाशील तत्व, कम क्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है। जैसे- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबाया जाता है तो लोहा, कॉपर सल्फेट से कॉपर को विस्थापित कर देता है और लोहे की कील पर कॉपर की नीली भूरी परत जम जाती है।
Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
द्विविस्थापन अभिक्रिया :-
वे अभिक्रियाएं जिनमें दो यौगिक आयनों की परस्पर अदला बदली द्वारा क्रिया करके दो नए यौगिक बनाते हैं, द्विविस्थापन अभिक्रियाएं कहलाती है।
जैसे :-
AgNO3 + NaCl → AgCl + NaNO3
(श्वेत अवक्षेप)
20. उपचयन व अपचयन अभिक्रियाओं को रासायनिक समीकरणों के द्वारा समझाइये?
उपचयन:-
वे अभिक्रियाएं है जिनमें अभिकारक पदार्थ में ऑक्सीजन का योग हो। उदाहरण के लिए-
2Cu + O2 → 2CuO (कॉपर का कॉपर ऑक्साइड में उपचयन)
अपचयन :-
वे अभिक्रियाएं है जिनमें अभिकारक पदार्थ से ऑक्सीजन की हानि हो।
जैसे :-
CuO + H2 → Cu + H2O (कॉपर ऑक्साइड का कॉपर में अपचयन)
21. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
भोज्य पदार्थों को लम्बे समय तक रखे रखने पर उनमें मौजूद वसा व तेलों के वायु उपचयन द्वारा भोज्य पदार्थों में अरुचिकर गंध एवं अरुचिकर स्वाद उत्पन्न हो जाते हैं। इसे विकृतगंधिता कहते हैं। वसा व तेल युक्त भोज्य पदार्थों के इस उपचयन को रोकने के लिए इस प्रकार के खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन गैस में पैक कर दिया जाता है। नाइट्रोजन गैस अक्रियाशील गैस होने के कारण भोज्य पदार्थों की वसा व तेलों के उपचयन को रोक देती है।
22. निम्न अभिकियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए व अभिक्रियाओं के प्रकार भी बताइए:-
1.नाइट्रोजन, हाइड्रोजन गैस संयोग कर अमोनिया बनाता है।
2. लैड नाइट्रेट को गरम करने पर लेडऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड व ऑक्सीजन बनते हैं।
3. एलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।
4. पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रोक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देता है।
1. N2 + 3H2 → 2NH3 (संयोजन अभिक्रिया)।
2. 2Pb(NO3)2 → 2PbO + 4NO2 + O2 (ऊष्मीय वियोजन या ऊष्मीय अपघटन अभिक्रिया)।
3. 3BaCl2 + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3 (द्विविस्थापन अभिक्रिया)।
4. 2K + 2H2O → 2KOH + H2 (विस्थापन अभिक्रिया)।
23. वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं?
वियोजन या अपघटन अभिक्रियाएं :-
वे अभिक्रियाएं जिनमें कोई यौगिक दो या दो से अधिक सरल पदार्थों में टूटता है, वियोजन अभिक्रिया कहलाती है। प्रत्येक वियोजन अभिक्रिया ऊष्मा का उत्सर्जन करती है।
24. कॉपर सल्फेट के विलयन से आप कॉपर को कैसे पृथक करेंगे? अभिक्रिया द्वारा समझाइये?
कॉपर सल्फेट के विलयन की क्रिया किसी ऐसी धातु से कराते हैं जिसकी क्रियाशीलता कॉपर से अधिक हों जैसे :-
Zn,Fe, Pb इसके लिए रासायनिक समीकरण निम्न होगा :-
Zn + CUSO4 --> ZnSO4 + Cu
इस अभिक्रिया में Zn कॉपर सल्फेट के विलयन से क्रिया कर जिंक सल्फेट का निर्माण करता है तथा कॉपर प्राप्त हो जाती है यह एक विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है।
25. अवक्षेपण अभिक्रिया क्या है? समीकरण लिखिए।
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें जल में अविलेय पदार्थ का निर्माण होता है तथा अवक्षेप के रूप में जम जाता हो, वह अभिक्रिया अवक्षेपण अभिक्रिया कहलाती है।
जैसे :-
NA2SO4 +BaCl2 --> BaSO4 + 2NaCl इस रासायनिक अभिक्रिया में अवक्षेप के रुप में BaSO4 का निर्माण हो रहा है।
26. सिल्वर के शोधन में सिल्वर नाइट्रेट के विलियन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है इस प्रक्रिया लिए रासायनिक अभिक्रिया लिखिए?
Cu + AgNo3 --> CuNo3 + Ag
27. लोहे की वस्तुओं का पेंट क्यों करते हैं?
लोहे की वस्तुएँ अम्ल, नमी आदि के संपर्क में आती हैं तो इनका संक्षारण होने लगता अथवा नष्ट होने लगती हैं इन्हें नष्ट होने से बचाने के लिए पेंट किया जाता है पेंट करने पर इन वस्तुओं के ऊपर एक परत बन जाती है जो लोहे को अम्ल व नमी के संपर्क में आने से बचाती है अतः इसलिए लोहे की वस्तुओं का पेंट किया जाता है।
- अन्य महत्वपूर्ण प्रशन:-
1. किसी रासायनिक समीकरण का संतुलन किस आधार पर किया जाता है?
द्रव्यमान संरक्षण के नियम के आधार पर।
2. चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में कौनसी गैस युक्त कर देते हैं ताकि उनसे उपचयन न हो सके?
नाइट्रोजन गैस।
3. किसी रासायनिक अभिक्रिया में उत्प्रेरक की क्या भूमिका होती है?
उत्प्रेरक किसी भी रासायनिक अभिक्रिया को तीव्र या मंद कर सकते हैं परन्तु स्वयं अपरिवर्तित रहते हैं|
4. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?
किसी एक या अधिक पदार्थ का दूसरे पदार्थ में बदलना, जिसका संघटन तथा गुण भिन्न हो, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है|
5. पोटेशियम क्लोरेट को गर्म करने पर कौनसी गैस निकलती है?
पोटेशियम क्लोरेंट को गर्म करने करने पर आँक्सीजन गैस निकलती है|
6. कैल्शियम आँक्साइड को जल में घोलने पर ऊष्मा में उष्मा में क्या परिवर्तन होता है?
कैल्शियम आँक्साइड (CaO) को जल में घोलने पर ऊष्मा उत्सर्जित होती है|
7. किसी क्रियाशील धातु की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से क्रिया कराने कौनसी गैस निलती है?
हाइड्रोजन गैस निकलती है|
8. वह अभिक्रिया कौनसी है जिसका उपयोग श्याम-श्वेत फोटोग्राफी में किया जाता है|
2AgBr –(सूर्य का प्रकाश) 2Ag(s) +Br2(g)
9. कोयले का दहन किस प्रकार की अभिक्रिया है?
संयोजन अभिक्रिया तथा आँक्सीकरण।
10. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?
वह अभिक्रिया, जिसमे एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है, उसे रेडॉक्स(उपचयन-अपचयन) अभिक्रिया कहते हैं|
11. रेडॉक्स अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए|
ZnO + C = Zn + CO
12. मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर क्या बनता है?
श्वेत मैग्नीशियम आँक्साइड।
13. मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर मैग्नीशियम आँक्सीकृत (उपचयित) होता है या अपचयित?
मैग्नीशियम उपचयित होता है|
14. हरे रंग के फैरस सल्फेट के क्रिस्टलों को गर्म करने पर क्या होगा?
फैरस सल्फेट के क्रिस्टल से जल निकलने पर वे श्वेत हो जाते हैं|
15. काँपर से अधिक सक्रिय तीन धातुओं के नाम लिखिए|
आयरन (Fe), जिंक (Zn) तथा मैग्नीशियम (Mg)
16. संगमरमर का रासायनिक सूत्र क्या है?
CaCO3 (कैल्शियम कार्बोनेट)
17. Zn, Pb तथा Cu की क्रियाशीलता का क्रम लिखिए|
Zn>Pb>Cu
18. रासायनिक अभिक्रिया के होने को किन प्रेक्षणों के आधार पर ज्ञात किया जाता है?
किसी रासायनिक अभिक्रिया के होने को निम्न प्रेक्षणों से ज्ञात किया जाता है| इन प्रेक्षणों के होने पर हम कह सकते है कि दी गई अभिक्रिया रासायनिक अभिक्रिया है-
1. पदार्थ की भौतिक अवस्था में परिवर्तन होना
2. पदार्थ का रंग बदलना
3. किसी गैस का निकलना
4. अभिक्रिया के तापमान में परिवर्तन होना|
19. रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? समझाइए|
किसी रासायनिक अभिक्रिया में उपस्थित सभी अभिकारकों एवं उत्पादों को तथा प्रतीकों के रूप में उनकी भौतिक अवस्था को प्रदर्शित करने को ही रासायनिक समीकरण कहते हैं| वाक्य के रूप में किसी रासायनिक अभिक्रिया का विवरण बहुत लम्बा हो जाता है अत: इसे संक्षिप्त रूप में लिख सकते हैं| इसकी सबसे सरल विधि शब्द समीकरण होती है| जैसे-मैग्नीशियम की आँक्सीजन से क्रिया होने पर मैग्नीशियम आँक्साइड बनता है| इसका शब्द समीकरण इस प्रकार होगा- मैग्नीशियम(अभिकारक) + आँक्सीजन = मैग्नीशियम आँक्साइड (उत्पाद)
इस अभिक्रिया में मैग्नीशियम तथा आँक्सीजन ऐसे पदार्थ है जिनमे रासायनिक परिवर्तन होता होता है, इन्हें अभिकाक्र्क कहते है| इस अभिक्रिया से नया पदार्थ मैग्नीशियम आँक्साइड बनता है, इसे उत्पाद कहते हैं|
20. रासायनिक समीकरण किस प्रकार लिखा जाता है? उदाहरण सहित बताइए|
रासायनिक समीकरण दो प्रकार से लिखे जा सकते हैं-
1. शब्द समीकरण- इस समीकरण में अभिकारकों से उत्पाद बनने को एक तीर का निशान लगाकर दर्शाते हैं| अभिकारकों को बाई ओर तथा उत्पादों को दाई ओर लिखते है तथा सभी अभिकारकों एवं उत्पादों के मध्य योग (+) का चिन्ह लगाते है| तीर का सिरा उत्पाद की तरफ होता है| इससे अभिक्रिया के होने की दिशा ज्ञात होती है|
जैसे- मैग्नीशियम(अभिकारक) + आँक्सीजन = मैग्नीशियम आँक्साइड(उत्पाद)
2. सूत्र के रूप में समीकरण- शब्दों के स्थान पर रासायनिक सूत्र का उपयोग करके रस्दय्निक समीकरण को संक्षिप्त रूप में लिखा जाता है जिससे यह अधिक उपयोगी बन जाता है|
रासायनिक समीकरण किसी रासायनिक अभिक्रिया को प्रदर्शित करता है|
जैसे- 2Mg + O2 = 2MgO
21. आँक्सीकरण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए|
वह रासायनिक अभिक्रिया, जिसमे किसी पदार्थ में आँक्सीजन या विद्युत ऋणीय भाग में वृद्धि अथवा हाइड्रोजन या विद्युत धनी भाग में कमी होती है, आँक्सीकरण कहलाती है| उदाहरण- (1)Mg + O2 = MgO2, उदाहरण (2) H2S + Cl2 = 2HCl + S उदाहरण (1) में Mg में O2 की अर्थात विद्युत ऋणीय भाग की वृद्धि हुई है जबकि उदाहरण (2) में S में H2 अर्थात विद्युत धनीय भाग की कमी हुई है|
22. CH4(g) + O2 = CO2 (g) + H2O का संतुलित समीकरण क्या होगा?
CH4(g) + 2O2(g) = CO2 (g) + 2H2O(l)
23. N2 तथा H2 की अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए|
N2(g) + 3H2(g) = 2NH3(g)
24. निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए- सोडियम सल्फाइट + जल + क्लोरीन = सोडियम सल्फेट + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
Na2SO3(aq) + H2O + Cl2(g) = Na2SO4(aq) + 2HCl(g)
25. रेडॉक्स अभिक्रियाएँ क्या हैं? निम्न अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए- ZnO + C = Zn + CO
रेडॉक्स अभिक्रिया- ऐसी रासायनिक अभिक्रियाएँ, जिनमे अभिकारक एक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है अर्थात जिनमे उपचयन तथा अपचयन क्रियाएँ एक साथ होती हैं, उन्हें रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहते हैं| प्रश्न में दी गई अभिक्रिया में Zn का अपचयन तथा C का उपचयन होता है|
हमें उम्मीद है कि आपको हमारी यह Post पसंद आई होगी। आप यह Post social media sites वह अपने दोस्तों के साथ share & subscribe कर हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनये, हमारी यह मुहिम सिर्फ आपको सफल बनाने की नहीं बल्कि पूरे india को सफल बनाने की है।
देश के लिए हमारा साथ दीजिए।
Thankyou india.
Tags
Class 10th science
Thanks for sharing.
जवाब देंहटाएं