आधुनिक भारत 2021-22.


इतिहास:-

                15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। भारत को आजाद हुए 73 वर्ष हो चुके हैं और इन 73 वर्षों में हमने और हमारे देश ने क्या पाया , कितना विकास हुआ। हम 21वीं सदी में आज काफी हद तक प्रगतिशील हैं। आज हम रहन-सहन से लेकर खान-पान तक तथा संसाधन विभाजन तक विकास के क्षेत्र में हम दुनिया के बड़े देशों के नजदीक पहुंच गए हैं। लेकिन अभी भी 25 प्रतिशत लोग काफी दयनीय स्थिति बिता रहे हैं परन्तु इतने वर्षों में गरीबी काफी कम हो चुकी हैं। ऐसे में आज भी गरीब वर्गों के पास अच्छा रोजगार तथा स्वास्थ्य सेवाएं एवं मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई  आजीविका नहीं हैं। हालांकि मध्यमवर्गीय लोगों की स्थिति इनके बदले कुछ हद तक ठीक हैं।


आजादी के बाद:- 

                         आजादी के बाद हमने हमारी सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए अलग-अलग संसाधन खोजें हैं। हमने उद्योगों , कृषि क्षेत्र, कपड़ा उद्योग व दूरसंचार के क्षेत्रों में आवश्यकताओं में समय के हिसाब से नए-नए बदलाव किए हैं। लेकिन कृषि के क्षेत्र में भारत काफी आगे हैं और खाद्यान्न के मामले में हम बिल्कुल पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुके हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हम इतने आगे नहीं हैं। क्योंकि भारत आयात ज्यादा करता हैं परन्तु ऐसा नहीं है कि भारत निर्यात नहीं करता, भारत निर्यात करता हैं लेकिन बहुत कम करता हैं।


भारत की वास्तविक स्थिति:-
                                        भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा हैं। भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में पांचवें स्थान पर हैं। भारत में ना केवल आर्थिक स्थितियों में विकास हुआ बल्कि शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में भी विकास हुआ हैं। शिक्षा प्रणाली में समय-समय पर बदलाव लाया जा रहा हैं। जहां एक ऐसा समय था कि भारत में लड़कियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। लड़कियों को लड़कों के सम्मान नहीं माना जाता था तथा बेहद-सी कुप्रथाओं का शिकार थीं। महिलाओं को पुरूषों के सम्मान अधिकार हासिल नहीं था। यहां तक कि महिलाओं को मत (वोट) देने का अधिकार भी नहीं था। इसी के साथ  महिलाओं को  राजनीति , राष्ट्रीय सुरक्षा एवं बहुत से बड़े पदों के लिए महिलाओं को गैर-जिम्मेदाराना माना जाता था। 
लेकिन आज वर्तमान में महिलाएं  बहुत से कार्य कर रही हैं। बल्कि महिलाएं तो आज पुरूषों से भी आगे निकल चुकी हैं एवं महिलाएं इस कोशिश में जुटी हैं कि वह पुरुषों को एक भी ऐसा मौका नहीं देना चाहती जिसमें वह महिलाओं से आगे निकल जाएं। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ हैं। महिलाओं ने विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। 


आधुनिक भारत:-

                          वर्तमान भारत में लगभग 30 करोड़ लोग आज भी गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। जिनके पास कोई बेहतर आजीविका नहीं हैं। देश के संपूर्ण संसाधन पर देश की लगभग 10 प्रतिशत जनता का अधिकार हैं। 
नरेन्द्र मोदी सरकार की कई योजनाओं में "मेड इन इंडिया", "इंडिया फास्ट", "डिजिटल इंडिया" जैसे कदमों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति देश में ही हों रही हैं। 
DRDO भारत के रक्षा एवं सैन्य उपकरणों का निर्माण स्वदेश में ही हों रहा हैं।  
ISRO (Indian Space Research Organisation ) हर दिन अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान रच रहा हैं। साथ ही साथ काम में आ रहें उपग्रह का निर्माण देश में ही हों रहा हैं। इसके अलावा इसरों (ISRO) ने चंद्रमा पर जाकर भारत का इतिहास रच दिया हैं।
आधुनिक भारत में हाल ही के वर्षों में धारा 370 को हटाना तथा राम मंदिर, नागरिकता बिल, वेशभूषा आदि कानूनों से भारत की अर्थव्यवस्था पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। इसी के साथ भारत दुनियां में एक अलग छवि बना रहा हैं। भारत एक सुंदर भविष्य की ओर अग्रसर हो रहा हैं। ऐसे में सभी भारतीयों के लिए यह बेहद अच्छी बात हैं।

आधुनिक भारत में कोरोना का कहर:-

                                                        जब भारत में कोरोना की पहली लहर आई तब भारत एक बार घबरा जरुर गया था। लेकिन भारत ने हार नहीं मानी थी। सरकार ने हर संभव प्रयास किए परन्तु इससे निपटना इतना आसान नहीं था। सरकार को अचानक लाॅकडाउन लगाने का फैसला लेना पड़ा जिसके कारण लाखों मजदूरों की दयनीय स्थिति हुई। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा और कोरोना ने लोगों को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया। कोरोना महामारी ने देश को १०० सालों में एक बार फिर आर्थिक रुप से कमजोर कर दिया तथा लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
कोरोना की दूसरी लहर भी जमकर कहर लाई। यह पहले से ज्यादा खतरनाक थी। ऐसे में एक बार फिर यह चिंता का विषय बन गया। इसके दौरान लोगों ने घर पर रहकर इंसानियत की मिसाल कायम की। कोरोना से भारत में अब रिकवरी दर काफी हद तक बढ़ चुकी हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर ही उसकी आखिरी लहर है ( यह एक अनुमान लगाया गया हैं ) लेकिन अभी भी कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की आवश्यकता हैं साथ ही साथ कोरोना का टीका लगवाएं एवं मास्क लगाएं, घर पर रहें। कोरोना को हराने में मदद करें।

निष्कर्ष:-

             यहां हमने आपको भारत की सम्पूर्णत जानकारी दी हैं। हमने "इतिहास, देश में आजादी के बाद क्या बदला, भारत की वास्तविक स्थिति, आधुनिक भारत कैसा हैं, आधुनिक भारत में कोरोना का कहर" जैसे मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी यह Post पसंद आई होगी। आप यह Post social media sites वह अपने दोस्तों के साथ share & subscribe कर हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनये, हमारी यह मुहिम सिर्फ आपको सफल बनाने की नहीं बल्कि पूरे india को सफल बनाने की है।

देश के लिए हमारा साथ दीजिए।

Thankyou india.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने